फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One Died And One Injured in Road Accident

Kathua News: सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
One Died And One Injured in Road Accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर में पिछले चौबीस घंटों पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति का मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घायल जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा वीरवार को देर शाम शहर के हटली मोड़ में पेश आया। यहां अज्ञात राहगीर व्यक्ति जिसकी आयु 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पहचान के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा वीरवार की देर शाम कालीबड़ी चौक में पेश आया जिसमें 35 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार तालिब हुसैन पुत्र अल्ताफ दीन निवासी राजबाग तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed