{"_id":"6726a3030e22ad1d7e0dfcf4","slug":"one-dengue-patient-found-in-kathua-district-kathua-news-c-201-1-knt1006-114544-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले में डेंगू के मरीजों का कुल आंकड़ा हुआ 527","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले में डेंगू के मरीजों का कुल आंकड़ा हुआ 527
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में सोमवार को डेंगू का एक ही नया मामला सामने आया है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहा।
वहीं शहर से आने वाले सबसे ज्यादा मामलों को देखते हुए नगर परिषद ने शनिवार को भी प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ताजा मामला कठुआ शहर के वार्ड 10 से सामने आया है। यहां 51 वर्षीय एक व्यक्ति की टेस्ट रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के अब तक मिले मरीजों की कुल संख्या 527 हो गई है। इसमें 442 मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 85 मरीजों का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में जारी है।
जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि विभाग लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखे हुए है। विभाग की 12 टीम लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ जहां आवश्यक है वहां एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी कर रही हैं। वहीं, कठुआ नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अमित शर्मा ने बताया कि नगर परिषद लगातार स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहा है। इसमें परिषद ने दो टीमें बना रखी हैं जो स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट लोगों की मांग अनुरूप शहर में लगातार फॉगिंग कर रही हैं। इसके अलावा परिषद लोगों की मांग के अनुसार भी उनके इलाके में फॉगिंग करवा रहा है।