फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One cattle smuggler arrested, 43 cattle also recovered

एक पशु तस्कर गिरफ्तार, 43 मवेशी भी बरामद हुए

विज्ञापन
One cattle smuggler arrested, 43 cattle also recovered
हीरानगर। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाके के दौरान पशु तस्करी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए 43 मवेशियों को मुक्त कराया। इसमें इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजबाग थाना के एसएचओ अमित सांगडा ने हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। ट्रक चालक नाके से पीछे ही गाड़ी खड़ी कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान इसमें से 26 मवेशी बरामद किए गए।
विज्ञापन

वहीं हाईवे पर ही लौंडी मोड़ पर हीरानगर के एसएचओ अनिल शर्मा ने नाके के दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 17 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस टीम ने ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया। जिसकी पहचान मोहम्मद आफताब निवासी तुल्ली जिला रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संदर्भ में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed