{"_id":"6866e5d6bc1bdfbac0015694","slug":"old-amarnath-yatra-from-27th-kathua-news-c-10-jmu1041-651565-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 27 से
Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
-डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मंडी तहसील मुख्यालय स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए 27 जुलाई से विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल 20वीं वार्षिक राष्ट्रव्यापी यात्रा शुरू करेगी। इसे लेकर डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह ने वीरवार को मंदिर प्रांगण में बैठक कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर चर्चा की।
बैठक में राजगुरु गद्दी दशनामी अखाड़ा के महंत 1008 स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज मौजूद रहे। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। मंडी की सिविल सोसायटी मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि वह गत वर्षों की तरह इस बार भी मंडी में यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। इस मौके पर डीसी विकास कुंडल, एसएसपी शफकत हुसैन, एएसपी मोहन शर्मा, एडीसी ताहिर मुस्तफा मलिक, हिंदू, मुस्लिम, सिख संगठनों के पदाधिकारी, पुलिस, सेना व बीएसएफ अधिकारी मौजूद थे।