फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NSS winter camp concluded with cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ एनएसएस का शीतकालीन शिविर

विज्ञापन
NSS winter camp concluded with cultural program
कठुआ। शहर से सटे गांव भागथली में पिछले सात दिनों से जारी एनएसएस के शीतकालीन शिविर संपन्न हो गया। रविवार गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना पेश की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सामाजिक बुराइयों पर आधारित नाटक पेश लोगों को जागरूक किया। वहीं अंत में पंजाब का प्रसिद्ध् लोकनृत्य भांगड़ा पेश कर वहां उपस्थित सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डिग्री कॉलेज के उपप्रधानाचार्य प्रो. जसविंदर सिंह ने शिविर के दौरान चलाई गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि सप्ताह भर चली गतिविधियों के दौरान कोरोना की महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए जागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, स्वच्छता अभियान, डोर टू डोर अभियान, योग विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान, मैराथन, वाल पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और क्विज प्रतियोगिताओं और समाज में युवाओं की जागरूकता जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों ने प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में समाज के प्रति उनके दायित्व की जानकारी देना है। लिहाजा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अक्सर होते रहना चाहिए। ताकि स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर लोगों की परेशानियों से वाफिक हो सके। कार्यक्रम के अंत में नितिश पंसोत्रा को पुरुष वर्ग में और मलविका शर्मा को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। वहीं इस मौके पर प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई। समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम का संचालन भवनीत कौर, मनवी चौधरी और नमन डोगरा ने की।कार्यक्रम में गांव सरपंच-पंच के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed