{"_id":"67a65f47feb483ae94073670","slug":"nss-body-of-college-held-awareness-rally-kathua-news-c-201-1-knt1008-117211-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कॉलेज की एनएसएस इकाई ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कॉलेज की एनएसएस इकाई ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई ने एक सप्ताह तक चलने वाले एनएसएस शीतकालीन शिविर के तीसरे दिन जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा गोद लिए गए गांव रेहाल्ता का दौरा किया। शिविर 11 फरवरी तक चलेगा।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि रैलियां प्रभावशाली आयोजन हैं जिनका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, समुदायों को संगठित करना और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक कार्रवाई करना है। शिविर का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपाली जसरोटिया और एनएसएस समिति सदस्य डॉ. सपना की ओर से कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संगीता सूदन की देखरेख में किया गया।
शिविर के तीसरे दिन कॉलेज के साथ-साथ गोद लिए गए गांव रेहाल्ता में भी रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने ''नशा मुक्ति'', ''स्वच्छता'', ''पर्यावरण'' और ''महिला सशक्तीकरण'' पर लोगों को जागरूक किया।