फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Now you can lodge FIR through WhatsApp and Email also: DSP Ravindra

अब व्हाट्सएप और ईमेल से भी करवा सकते हैं एफआईआर : डीएसपी रविंद्र

Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Now you can lodge FIR through WhatsApp and Email also: DSP Ravindra
डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह। संवाद - फोटो : kathua
मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक दायित्वों का भी नागरिकों को पता होना जरूरी
विज्ञापन




कठुआ। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पाठशाला में डीएसपी ने विद्यार्थियों को कानून की बुनियादी जानकारी देने के साथ-साथ समाज में बढ़ रहे अपराध और नशे पर जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज प्रोफसर डॉ. यशपाल ने पुलिस और मीडिया की समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला। डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि अब लोग एफआईआर दर्ज करवाने के लिए व्हाट्सएप और ईमेल जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के महत्व के बारे में अवगत कराया। डीएसपी ने पुलिस के कार्य और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पुलिस का मुख्य कार्य अपराध को रोकना, यदि अपराध हो तो उसकी जांच करना और सही तरीके से कोर्ट में पेश करना है। संवाद
नए कानूनों और साइबर अपराधों पर चर्चा


पाठशाला में डीएसपी ने नए कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। डिजिटल फ्रॉड, जैसे कि ओटीपी धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए कानूनों में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं, जो औपनिवेशिक काल के पुराने कानूनों का स्थान लेते हैं। इन कानूनों के तहत जीरो एफआईआर, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा और अपराध स्थल की वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल हैं। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच को तेज करने के लिए समय सीमा तय की गई है। इसके अलावा सामुदायिक सेवा को सजा के एक नए स्वरूप के रूप में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों के पालन की अपील


डीएसपी ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कठुआ में हेलमेट न पहनने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर की और बताया कि जम्मू-कश्मीर में हर साल लगभग 800 सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है, जिनमें से आधी मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। उन्होंने इसे एक गंभीर लापरवाही करार दिया और नियम पालन को अनिवार्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed