{"_id":"6876ac43dc668c851b04e9aa","slug":"now-the-devotees-going-to-visit-sukarala-mata-will-not-feel-any-hiccups-kathua-news-c-201-1-knt1008-121935-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अब हिचकोले नहीं खाएंगे सुकराला माता के दर्शनों को जाने वाले भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अब हिचकोले नहीं खाएंगे सुकराला माता के दर्शनों को जाने वाले भक्त
Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बरसात के बाद भरे जाएंगे फिंतर से बिलावर और बिलावर से सुकराला सड़क पर गड्ढे
बिलावर। फिंतर बिलावर और बिलावर सुकराला सड़क पर बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों को जल्द निजात मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग इस सड़क पर बरसात के बाद मरम्मत का काम शुरू कर देगा।
इसके बाद लोगों को आवागमन करने में राहत मिलेगी। इसके लिए 60 लाख की राशि खर्च की जाएगी। दरअसल, धार सड़क से बिलावर कसबे और दर्जनों अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली फिंतर बिलावर सड़क पर गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे थे। मछेड़ी की ओर जाने वाले मुसाफिरों और सुकराला माता के दर्शनों को जाने वाले भक्तों को गड्ढों से परेशानी होती थी।
लगभग 10 वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क का चौड़ीकरण किया था और देखरेख के अभाव में मौजूदा समय में सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं और टूटी सड़क के कारण दुर्घटनाओं को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग 8 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी और फिंतर चौक से लेकर एडीसी कार्यालय बिलावर तक सड़क की मरम्मत होगी। जहां-जहां सड़क टूटी हुई है वहां सड़क को उखाड़ कर मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। बता दें कि फिंतर से बिलावर की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है।
इस दूरी को वाहनों में तय करने के लिए मौजूदा समय में 20 मिनट का समय लग जाता है। सड़क की मरम्मत होने के बाद यह दूरी केवल 10 मिनट में तय कर ली जाएगी।
बरसात के मौसम के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवा
दिया जाएगा।
- मोहम्मद रजाक, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग