फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Now mobile bells will ring in dozens of villages of Bani

Kathua News: बनी के दर्जनों गांवों में अब बजेगी मोबाइल की घंटी

Thu, 17 Jul 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 17 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now mobile bells will ring in dozens of villages of Bani
बांजल में बीएसएनएल टावर के लिए जगह की निशानदेही कर काम शुरू करवाते हुए । स्रोत : जागरूक पाठक
बांजल में बीएसएनएल टाॅवर का काम शुरू होने से लोगों में खुशी
विज्ञापन

बनी। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र बंजल में डीडीसी सदस्य रीता देवी ने बीएसएनएल मोबाइल टाॅवर स्थापना की नींव रखी। इस टाॅवर के निर्माण से जोडेयां माता, बांजल, कछीड़, सैलो, भीकड़, हल्ला, करड़ोह, सियारा सहित दर्जनों गांवों की वर्षों से लंबित नेटवर्क समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर बीएसएनएल के तकनीकी अधिकारी, निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। बीएसएनएल इंजीनियरों के अनुसार, टावर का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर इसकी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी जिससे मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी दोनों में व्यापक सुधार आएगा।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य रीता देवी ने कहा, “यह क्षेत्र काफी समय से नेटवर्क समस्या से जूझ रहा था। लोगों को संवाद करने, ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने तथा बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई तक में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह टावर लोगों के जीवन में डिजिटल परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि अब तक इस क्षेत्र की लगभग 6000 से अधिक आबादी हिमाचल प्रदेश की मोबाइल नेटवर्क सेवाओं पर निर्भर थी, लेकिन अब बीएसएनएल टावर लगने से न केवल बंजाल, ही नहीं बल के आसपास के दर्जनों अन्य गांव की कुल 10,000 से अधिक जनसंख्या को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं, यह टावर जोड़ेयां माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी नेटवर्क सुविधा प्रदान करेगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी
बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed