{"_id":"67c9f4467ff0f5d9f602d035","slug":"notorious-criminal-arrested-under-psa-kathua-news-c-201-1-knt1009-118036-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रामकोट पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत रामकोट बिलावर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुख्यात अपराधी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।
इसके अलावा वह लंबे समय से ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में सरकार के खिलाफ काम कर रहा था। वीरवार को बिलावर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक डोजियर तैयार कर उसे जिला मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया। जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हिरासती वारंट जारी कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना प्रभारी बिलावर की देखरेख में आरोपी को रामकोट चौकी पुलिस ने रामकोट इलाके से धर दबोचा। उसे जिला जेल उधमपुर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान भुट्टू निवासी धनो-परोल बिलावर के रूप में हुई है।