फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Notorious Criminal Arrested Under PSA Act

Kathua News: पशु तस्कर को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
Notorious Criminal Arrested Under PSA Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर अपराधी को गिरफ्तार कर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत जिला उधमपुर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज हैं।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी सेवा सिंह पुत्र गौहर सिंह तहसील भगवा, जिला डोडा के खिलाफ दर्ज आठ केसों में पशु तस्करी के मामले भी शामिल हैं। उसके खिलाफ 8 दिसंबर 2024 को एफआईआर 161/2024 धारा 223 बीएनएस 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आपराधिक रिकार्ड की समीक्षा के बाद स्पष्ट हुआ कि वह आदतन अपराधी है। बार-बार केस दर्ज होने के बावजूद वह अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डोजियर तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने 18 दिसंबर 2024 को उसे पीएसए के अंतर्गत हिरासत में लेने का आदेश जारी किया। इसके बाद एसएसपी शोभित सक्सेना के निर्देशों पर हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेवा सिंह को गिरफ्तार कर उधमपुर जिला जेल में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed