फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Notify the police as soon as you see suspicious activity

संदिग्ध गतिविधि देखते ही पुलिस को बताएं

विज्ञापन
Notify the police as soon as you see suspicious activity
हीरानगर। इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर लोग तुरंत पुलिस को सूचित करें। आम लोगों और पुलिस के बीच में बेहतर समन्वय होने से ही अपराध और नशा मुक्त समाज बनाया जा सकता है। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। यह बात एसएसपी आरसी कोतवाल ने मथुरा चक में आयोजित पुलिस पब्लिक मीट के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। लोग बेखौफ होकर अपनी बात पुलिस अधिकारियों के सामने रखें। सतर्क नागरिक बनें और पुलिस से डरने की बजाय उन्हें अपना दोस्त समझें। उन्होंने कहा आम लोगों के सहयोग से जिले में पुलिस नशा और पशु तस्करी को रोकने में सफल हो रही है। इसी दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने और इसमें पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कहा लोग सार्वजनिक स्थलों पर 2 गज की दूरी और मुंह पर मास्क का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक के रात्रि कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर न निकले। इसके बाद उन्होंने बॉर्डर पुलिस चौकियों के प्रभारियों से भी बैठक की और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जिसमें बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed