फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Not a single complaint was registered on block day

ब्लॉक दिवस पर एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई

विज्ञापन
Not a single complaint was registered on block day
हीरानगर। ब्लॉक दिवस में लोगों ने अब रुचि दिखाना बंद कर दी है। पिछले तीन ब्लॉक दिवस कार्यक्रमों में एक भी शिकायत दर्ज नही हुई है। हर बार की तरह इस बुधवार को भी ब्लॉक दिवस पर एसडीएम समेत सभी विभागों के अधिकारी पीडब्ल्यूडी विभाग के रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहे, लेकिन उपमंडल से कोई भी व्यक्ति यहां अपनी समस्या सुनाने नहीं आया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारी यहां बैठे रहे। आपस में बातचीत कर कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी कर चलते बने। अधिकारी भी अब यह मान रहे हैं कि इस कार्यक्रम में अब लोग बिल्कुल हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि लोग इस कार्यक्रम को बंद करने की मांग करने लगे हैं। ताकि यहां बैठने वाले अधिकारी कार्यालयों में बैठकर वहां आने वाले लोगों के काम निपटा सकें। यह भी माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में लोगों की घटती हिस्सेदारी की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां जो समस्याएं पहले दर्ज कराई गई हैं, उनका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। एसडीएम राकेश शर्मा ने भी इस कार्यक्रम में लोगों की रुचि घटने की बात को माना और कहा पिछले दो हफ्ते और आज के कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति यहां शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा। हालांकि हर बार की तरह आज भी सभी विभागों के अधिकारी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed