फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   North Zone cricket mega event this month

नार्थ जोन का क्रिकेट महाकुंभ इसी माह

Sun, 04 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 04 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
North Zone cricket mega event this month
क्रिकेट - फोटो : getty

नार्थ जोन में क्रिकेट महाकुंभ नाम से जाने वाली सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से शुरू हो सकती है।शहीद वेलफेयर कमेटी और पुलिस के सहयोग से वर्ष 2010 से शुरू हुआ यह सिलसिला इस साल सातवें वर्ष में प्रवेश करेगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के विभिन्न पड़ावों के साथ साथ नई टीमों को शामिल करने और अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा भी हो रही है।सूत्रों के अनुसार पिछले वर्ष की तरह इस बार भी लीग दौर के साथ प्रतियोगिता का आगाज होगा। हर टीम को लीग दौर में अपने को बेहतर साबित करने का मौका मिलेगा। इसके बाद नाक आउट दौर शुरू होगा जहां पर टीम को मैच हारने की सूरत में प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में प्रतियोगिता को लीग और नाक आउट दोनों चरणों में खेला जाना है, जो प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ाने का काम करेगा। इसके साथ इस प्रतियोगिता में नार्थ जोन की टीमों के साथ साथ राज्य और स्थानीय स्तर की टीमें भी हिस्सा लेंगी। पिछली बार स्थानीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था ऐसे में इस वर्ष भी लोग ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुल टीमों की संख्या के साथ साथ नई टीमों के तौर पर इंडियन सर्विसेस के साथ साथ वायु सेना की टीम को शामिल करने की जानकारी सूत्रों से मिली है। अगर ऐसा होता है तो इस वर्ष खेल के स्तर में इजाफा तो होगा ही, प्रतियोगिता में रोमांच भी बढ़ेगा। पिछले छह वर्ष से पुलिस विभाग के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भेंट करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत हर साल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस साल प्रतियोगिता का सातवां संस्करण खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed