{"_id":"57716c8b4f1c1bcb7379ba47","slug":"no-light-in-ward-no-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्या से परेशान शहर के वार्ड नंबर दो के लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए। रविवार से गुल हुई बिजली बहाल नहीं होने से परेशान लोगों ने कालेज मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और समस्याओं को हलके में लेने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो दिन से ट्रांसफार्मर जला है, लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक सुध नहीं ली है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। जिला उपायुक्त को भी समस्या से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर सही कराने के लिए विभाग को तुरंत कदम उठाना चाहिए। जीवन ज्योति, काला कुमार, रेनू बाला, अशोक कुमार, पवन कुमार, ममता देवी, धर्मपाल, राकेश कुमार आदि ने कहा कि लोग समय पर बिजली का बिल जमा करते हैं, फिर भी नियमित बिजली नहीं दी जाती है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को जल्द बदले जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन