{"_id":"666b8fa740c69f48ee0f4d17","slug":"no-atm-problem-kathua-news-c-201-1-knt1008-110410-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: परनाला में नहीं एटीएम, 10 किमी. दूर से निकालना पड़ता है कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: परनाला में नहीं एटीएम, 10 किमी. दूर से निकालना पड़ता है कैश
विज्ञापन
-लोगों की बैंक प्रबंधन से गांव में एटीएम सुविधा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। परनाला पंचायत में एटीएम सुविधा न होने से लोग परेशान हैं। परनाला पंचायत के पूर्व सरपंच वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके गांव में जम्मू-कश्मीर बैंक और जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक की शाखाएं कई वर्ष पहले खोली गई थीं, लेकिन आज तक बैंक प्रबंधन ने एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई है।
शर्मा ने कहा कि कई बार बैंक में अवकाश होने पर लोगों को पैसा निकालने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में कैश की जरूरत पड़ने पर 10 किलोमीटर दूर महानपुर या फिंतर में लगाए एटीएम में जाना पड़ता है। कई बार बैंक प्रबंधन से परनाला बस स्टॉप के पास एटीएम स्थापित करने की मांग की, लेकिन इस पर संज्ञान नहीं लिया गया है। बिहारी लाल, केवल कुमार और मुंशी ने कहा कि बस स्टॉप के पास एटीएम सुविधा उपलब्ध करवाई जाए तो परनाला के लोगों के साथ साथ सेरी, पल्लन, सटो, कटनी, पलैल, धरलता, मुनी आदि गांवों के करीब 20 हजार लोगों को फायदा होगा। परनाला पंचायत के लोगों ने बैंक प्रबंधकों से जल्द मांग पूरी करने की मांग की है।