{"_id":"68473f50641075292608439b","slug":"no-atm-in-machchedi-kathua-news-c-201-1-knt1006-120869-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एटीएम सुविधा के लिए मछेड़ी से जाना पड़ रहा बिलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एटीएम सुविधा के लिए मछेड़ी से जाना पड़ रहा बिलावर
Tue, 10 Jun 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। मछेड़ी के 30,000 लोग गांव से 33 किमी दूर बिलावर कस्बे में स्थापित एटीएम पर निर्भर हैं। गांव में 34 साल पहले बैंक शाखा खुलने के बावजूद एटीएम की सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण सी रामकृष्ण ने बताया कि उनके गांव में वर्ष 1991 में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा खोली गई थी लेकिन तब से 34 साल बाद भी बैंक प्रबंधन ने उनके गांव में एटीएम नहीं लगा। बैंक की छुट्टी के दिन रुपये की जरूरत पड़ने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
भुट्टो राम ने बताया कि दूरदराज के इलाके की आबादी करीब 30,000 है। बैंक में कई बार ज्यादा भीड़ की वजह से कई लोगों को खाली हाथ लौटता पड़ता है। अगर किसी को आपातकालीन स्थिति में रुपये की जरूरत पड़ी तो उसे गांव से 33 किलोमीटर की दूरी पर बिलावर कस्बे में लगे एटीएम पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिलावर के इस खूबसूरत पर्यटन स्थल पर इलाके की सुंदरता को निहारने के लिए रोजाना कई इलाकों से लोग पहुंचते हैं।
कुलदीप सिंह ने बताया कि वह बैंक प्रबंधन से एटीएम की सुविधा मांग चुके हैं, लेकिन बैंक प्रबंधन ने उनकी मांग पूरी नहीं की। लोगों ने बैंक प्रबंधन से मछेड़ी गांव में किसी भी बैंक का एटीएम लगाने की मांग की है।