फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Nitasha topped the slogan writing competition

Kathua News: नारा लेखन प्रतियोगिता में निताशा रही अव्वल

विज्ञापन
Nitasha topped the slogan writing competition
राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभागियों ने रचनात्मक और प्रभावशाली नारों से न केवल नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन की देखरेख में किया गया। उन्होंने एनएसएस इकाई और प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपाली जसरोटिया ने नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को नशामुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से सही निर्णय लेने, नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरुकता फैलाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निताशा ने प्रथम, शिल्पा ने द्वितीय तथा पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed