फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ninety percent of employees retire, and temporary employees are responsible for departmental work.

Kathua News: नब्बे फीसदी कर्मचारी रिटायर, विभागीय कार्य का दारोमदार अस्थायी कर्मचारियों पर

विज्ञापन
Ninety percent of employees retire, and temporary employees are responsible for departmental work.
जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उन्हें स्थायी करने की मांग की है। मंगलवार को सबडिवीजन बिलावर के चेयरमैन महेंद्र कुमार ने विभाग के कर्मचारी हरदेव सिंह की सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में कहा कि विभाग के 90 फीसदी से अधिक स्थायी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में अब विभाग के कार्य का दारोमदार अस्थाई कर्मचारियों पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अस्थायी कर्मचारी विभाग में अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं लेकिन बात जब उनके नियमितीकरण की आती है तो सरकार कन्नी काटने लगती है। वर्षों से नियमितीकरण का मुद्दा ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने हरदेव सिंह को विदाई दी और उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य महेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि विभाग से कई अस्थायी कर्मचारी बिना सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त किए रिटायर हो गए और आज वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने कहा लंबे समय से कर्मचारी सरकार से 72 महीने के बकाया वेतन के साथ नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed