फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Nine Government Higher Secondary School got Principals

Kathua News: जिले के नौ हायर सेकेंडरी स्कूलों को मिले प्रधानाचार्य

विज्ञापन
Nine Government Higher Secondary School got Principals
-सेवानिवृति के चलते लंबे समय से पड़े थे रिक्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी तबादला सूची आने से जिले के नौ राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्य पदों को गया है। छह पदों पर स्थायी तौर पर प्रधानाचार्य की नियुक्ति की गई है, जबकि तीन पदों पर सीनियर लेक्चरर को प्रधानाचार्य का जिम्मा सौंपा गया है।
इन नौ सेकेंडरी स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली होने के चलते अब तक नजदीक के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्यों को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया था। इसमें भडू, छन्न ओरियां, रामकोट, फोरलेन, चक काना, परनाला, कीड़ियां, चंदवां और पलासी स्कूल शामिल थे। तबादले के बाद मोहिंद्र गुप्ता जो हायर सेकेंडरी स्कूल से हायर सेकेंडरी स्कूल भडू का जिम्मा दिया गया है। वहीं, अशोक कुमार केरनिया को सेकेंडरी स्कूल रियासी से हायर सेकेंडरी स्कूल छन्न ओरिड़ियां मेें, प्यार सिंह को हायर सेकेंडरी स्कूल चिली डोडा से चक काहना में, देव राज को सेकेंडरी स्कूल हटली से कीड़ियां में, भागेश्वरी खजूरिया को कोटली भागा रियासी से हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला में और ओम प्रकाश शर्मा को हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि से चंदवां में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जबकि सीनियर लेक्चरर राजेश कुमार वर्मा को हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा से हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट, अंजू शांडिल्य को हायर सेकेंडरी स्कूल कोट-पुन्नू से हायर सेकेंडरी स्कूल फोरलेन और रजिंद्र कुमार शर्मा की डाइट बसोहली से हायर सेकेंडरी स्कूल पलासी में नियुक्ति की गई है। आदेश के अनुसार प्रधानाचार्य का जिम्मा संभालने जा रहे सीनियर लेक्चरर को प्रशासनिक शक्तियों के अलावा आहरण एवं संवितरण (डीडीओ) शक्तियों का भी प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की गई है।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed