फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Nine additional classrooms will be built in five schools of Bani

Kathua News: बनी के पांच स्कूलों में बनेंगे नौ अतिरिक्त कक्षा कक्ष

Mon, 16 Jun 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 16 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nine additional classrooms will be built in five schools of Bani
कठुआ। पहाड़ी उपमंडल बनी के पांच स्कूलों में नौ अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। इनके निर्माण करने के लिए शिक्षा विभाग से अनुमति मिल चुकी है। इसके लिए समग्र शिक्षा तहत कुल 93.84 लाख की राशि जारी की जा चुकी है। निर्माण कार्य का जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को सौंपी गई है। निर्माण कार्य खत्म करने लिए शिक्षा विभाग ने तीन से छह माह तक का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन लंबे समय से शिक्षा जोन बनी के पांच स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनवाने की मांग कर रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा के तहत राशि की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इसके लिए लोनिवि बसोहली ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया के तहत कम दर वाली फर्म को निविदा आवंटित की जाएगी। उसके बाद कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी कर छह महीने के भीतर अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन भी काफी है। इस कारण इन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। विभाग के मुताबिक प्रत्येक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य की लागत 10.42 लाख रुपये है।


इन स्कूलों में मिलेगी अतिरिक्त रूम की सुविधा

शिक्षा जोन स्कूल कमरों की संख्या राशि
1. बनी राजकीय मिडिल स्कूल गोआर 3 31.26 लाख
2. बनी राजकीय मिडिल स्कूल बलजेड़ी 2 20.84 लाख
3. बनी राजकीय मिडिल स्कूल मचवा 2 20.84 लाख
4. बनी राजकीय अपर प्राइमरी स्कूल किलोर 1 10.42 लाख
5. बनी राजकीय प्राइमरी स्कूल मिंडा पलाई 1 10.42 लाख



अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य को शुरू करवाया जाएगा। उम्मीद है कि छह महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा होगा। -रजिंद्र कुमार, जोनल शिक्षा अधिकारी, बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed