फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Night curfew started, shops will remain closed from ten to six in the night

शुरू हुआ रात्रि कर्फ्यू, रात दस से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगी दुकानें

विज्ञापन
Night curfew started, shops will remain closed from ten to six in the night
कठुआ। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश प्रशासन के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट राहुल यादव ने भी निकायों की हद में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। शुक्रवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कोरोना महामारी की दूसरी लहर के पहले रात्रि कर्फ्यू के साथ इसका आगाज कर दिया गया। शाम से ही बाद से ही पुलिस की ओर से मुनादी कर लोगों को घरों में ही रहने, दस बजे के बाद बाहर न निकलने और व्यवसायियों को रात दस बजे तक दुकानें बंद करने की अपील कर दी गई थी। रात दस बजे तक जिले की तमाम निकायों में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही जगह जगह नाकेबंदी कर रात्रि कर्फ्यू को सख्ती से अमल में लाने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन से आने वाले यात्रियों पर इस आदेश का प्रभाव नहीं होगा। धारा 144 लागू करते हुए उल्लंघन पर आईपीसी की धाररा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि कोरोना के मामलों में जिले में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुए रात दस बजे ही आदेशों को अमल में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनपुर कॉरिडोर को पहले ही रेड जोन रखा गया है। आदेश में निकाय की हद में ही रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है और इसका हाईवे पर असर नहीं रहेगा। इसका मकसद लोगों को घरों से कम से कम निकलने को प्रेरित करना है ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि हाईवे पर चलने वाली जरूरी सेवाएं रूटीन के अनुसार ही चलेंगी। उन्होंने कहा कि जरूरी काम से आने जाने वालों को परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन स्थानीय लोगों को कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर नहीं आने दिया जाएगा। लोगों को भी पुलिस का सहयोग करते हुए अपनी सुरक्षा के लिए कदम में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 11 नए मामले, 13 संक्रमित हुए निगेटिव
कठुआ। शुक्रवार को कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से सात सामुदायिक संक्रमण से हैं। उधर, पूर्व में संक्रमित पाए गए 13 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है जिसके बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 113 है। पांच फरवरी के बाद से इक्का दुक्का कर शुरू हुई कोरोना संक्रमण ने मार्च माह के अंतिम सप्ताह से तेजी पकड़ ली है। बीते पंद्रह दिन में ही रोजाना औसतन एक से डेढ़ दर्जन तक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं जिनमें से अधिकतर सामुदायिक संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed