{"_id":"689e4090d7984eb0f80fd423","slug":"newly-admitted-students-were-felicitated-for-their-outstanding-performance-in-sports-kathua-news-c-201-1-knt1009-123040-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नव प्रवेशित विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नव प्रवेशित विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Fri, 15 Aug 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ परिसर में एक सप्ताह से जारी इंडक्शन कार्यक्रम का समापन हो गया है। वीरवार को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शतरंज, टेबल टैनिस, कैरम बोर्ड और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में नये विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कठुआ परिसर में प्रथम सेमेस्टर में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सप्ताह से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इंडक्शन कार्यक्रम का समापन खेल प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता को सम्मानित करने के साथ किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में तेज चालों और रणनीति के लिए एमबीए प्रथम सेमेस्टर के कुणाल सिंह को विजेता का ताज पहनाया गया। वहीं, तरुण जम्वाल (एमबीए प्रथम सेमेस्टर) दूसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमबीए हर्ष जम्वाल विजेता और एमसीए के मोहित दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में, एमसीए प्रथम सेमेस्टर के मोहम्मद साजिद विजेता और इसी एमसीए तृतीय सेमेस्टर दीपांशु को उपविजेता खिताब अर्जित किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता
एमसीए तृतीय सेमेस्टर रिशव को विजेता और एमबीए प्रथम सेमेस्टर के रिया वर्मा को उपविजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ परिसर के रेक्टर, प्रो. अरविंद जसरोटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, दृढ़ता और समग्र शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। वहीं, एमसीए विभाग के प्रभारी प्रमुख और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सौरभ शास्त्री ने उपस्थित लोगों का स्वागती भाषण दिया।