फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   new law

Kathua News: ज्यादातर थानों में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं

विज्ञापन
new law
कठुआ। भारतीय न्याय संहिता के तहत पहले दिन जिले के ज्यादातर थानों में कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाना कठुआ, लखनपुर पुलिस थाना, हीरानगर पुलिस थाना, राजबाग, हीरानगर और बनी पुलिस थाने में कोई भी मामला दर्ज नहीं होने की तस्दीक थाना प्रभारियों ने की है। वहीं बसोहली थाने और हटली चौकी में भारतीय न्याय संहिता के लागू हाेने के पहले दिन धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर जांच शुरू की गई है। इसी तरह से नगरी चौकी में भी कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है। उधर, थाना प्रभारी मल्हार के अनुसार किसी एक मामले की जांच जारी है और जल्द मामला दर्ज कर लिया जाएगा। हालांकि उन्हें अपराध और इससे जुड़ी न्याय संहिता के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है। अधिकारियों की मानें तो नए कानून बेहतर और व्यवस्था को और बेहतर करेंगे। हालांकि ज्यादातर थानों में नई धाराओं के तहत अपराधों को दर्ज करने के संबंध में संबंधित मुंशी को अब पहले से कुछ ज्यादा समय लगने वाला है। जल्द यह भी प्रक्रिया का हिस्सा बन जाएगा और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं की सही जानकारी होने पर इन्हें लेकर भी कोई असमंजस नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed