{"_id":"6840a0f52fa2a80de002bcd8","slug":"new-kv-in-kathua-jammu-kathua-news-c-10-jmu1038-629025-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: इस माह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो अगले सत्र में ही खुल पाएंगे केवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: इस माह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो अगले सत्र में ही खुल पाएंगे केवि
Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। रामकोट और बनी में केंद्रीय विद्यालयों (केवि) की स्थापना अधर में लटकी है। इन विद्यालयों को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की तैयारी पूरी नहीं हो सकी है। इसके लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया समेत सड़क, बिजली आदि सुविधाओं की कमी बाधक बनी है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यदि जुलाई से पहले सभी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की गईं तो इन विद्यालयों में अगले सत्र से ही कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सकेगा।
जम्मू-कश्मीर के बनी और रामकोट में केवि हाल में मंजूर हुए हैं। इनमें से रामकोट केवि के लिए जिला उपायुक्त ने मार्च में दौरा कर वैकल्पिक इमारत उपलब्ध करवाने सहित बताई गईं अन्य न्यूनतम जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने प्रशासन के सामने सभी चुनौतियों और जरूरतों को रखते हुए साफ किया था कि प्रशासन की ओर से इन्हें पूरा करने के साथ ही सत्र की शुरूआत कर दी जाएगी। लेकिन मई महीना बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।
प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के आठ कमरों के साथ ही शेष प्री फेब्रिकेटिड ढांचे चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया था लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। केवि रामकोट के लिए पहुंच मार्ग को पक्का करना और बिजली लाइन का काम होना है।
इसी तरह केवि बनी के लिए अनुसूचित जनजाति के हॉस्टल की इमारत को चुना गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वहां उपलब्ध 17 कमरों में कक्षाएं शुरू की जा सकतीं हैं लेकिन केवि की इमारत बनाने के लिए चिह्नित जगह तक पहुंचने के लिए सेवा दरिया पर पुल और पहुंच मार्ग का काम भी नहीं हुआ है। बनी का यह केवि विंटर जोन का होगा। लिहाजा वहां भी देरी की वजह से सत्र पिछड़ता जा रहा है।
रामकोट और बनी में केवि खोलने की प्रक्रिया जारी है। संगठन मुख्यालय की ओर से अनुमति मिलने के साथ ही प्रस्तावित केवि में शिक्षण सत्र शुरू कर दिया जाएगा। - सूरज प्रसाद, नोडल अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय, कठुआ।