फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Negligently positive woman reached home

लापरवाही से पॉजिटिव महिला पहुंची घर

विज्ञापन
Negligently positive woman reached home
बसोहली। वीरवार को क्वारंटीन सेंटरों में रखे लोगों में से 4 पॉजिटिव मामले सामने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो मामलों को सीएचसी बिलावर आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया जबकि तीसरे मामले में 85 वर्षीय महिला को कठुआ रेफर कर दिया गया। उधर वार्ड संख्या पांच की 85 वर्षीय वृद्धा के संपर्क में आने के बाद नगर कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनव राजधान को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अभिनव राजधान ने आरोप लगाया है कि अगर महिला पॉजिटिव थी तो घर कैसे पहुंची। कहा कि यह एक बड़ा गंभीर सवाल है जो सुरक्षा के साथ-साथ प्रशासन की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

बीएमओ बसोहली डॉ अनुराधा केरनी का कहना है कि पॉजिटिव रिपोर्ट जानकारी मिलने के बाद महिला को एंबुलेंस के जरिए कठुआ भेज दिया गया। वहीं महिला के संपर्क में आने वाला उसका परिजन जो कि उसे लेकर आया था, जिसका टेस्ट किया गया था उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जरूरत पड़ने पर महिला के परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट किया जाएगा। यह महिला 13 जून को बसोहली पहुंची थी, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली से है। इस महिला का कोविड-19 का टेस्ट 15 जून को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट 18 तारीख को आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed