{"_id":"5704121f4f1c1bab38c810c8","slug":"navratra-preprations-is-on-going-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रः सजने लगा माता का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रः सजने लगा माता का दरबार
अमर उजाला/कठुआ
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
चंद्रबदनी मंदिर
नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिले भर के मंदिरों को सजाने के साथ-साथ लाइटिंग और भजन कीर्तन के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, लंगर कमेटियों का भी आना जाना शुरू हो चुका है। नवरात्र पर्व को लेकर जिले भर के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं उत्सव के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने वाले सैलाब के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। वहीं शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों का दौर भी पहले नवरात्र से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जिले भर के विभिन्न मंदिरों में हर सालों लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। माता बाला सुंदरी नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर में किले माता मंदिर, माता आशापूर्णी जी मंदिर कठुआ, किले माता मंदिर हीरानगर, शेर कोटला स्थित चंडिका माता मंदिर आदि को आकर्षक रूप से सजा तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा नवरात्र मेले में सुरक्षा और श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश हैं। खाद्य सुरक्षा की टीम मुनाफाखोरी और मिलावटखोरी पर भी नजर रखेगी। पुलिस ने जिले के सभी मंदिरों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। एक उच्च अधिकारी ने कहा कि लोग किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति या कोई परेशानी के लिए हेल्प लाइन नंबर पर कभी भी काल कर सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।