{"_id":"679546f4dfc4b0f0b0093f0a","slug":"national-voter-day-celebrate-in-bani-school-kathua-news-c-201-1-knt1006-116873-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मजबूत लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका से करवाया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मजबूत लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका से करवाया अवगत
विज्ञापन
बनी में मतदाता दिवस पर आयोतिज कार्यक्रम में मौजूद लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। देश भर की तरह कठुआ जिले के उपमंडल बनी के सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल में मतदाता दिवस मनाया गया। एसडीएम बनी ग्यासुल हक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला रखने में मतदाताओं की भूमिका से अवगत करवाया गया।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। कहा कि यह दिवस देश में हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है, इस दिन भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना की वर्षगांठ भी है। आयोजन का मकसद मतदाताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना है, साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर तहसीलदार बनी, सीडीपीओ, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज आनंद और अन्य लोग उपस्थित थे।