फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Nap Pradhan got angry seeing waterlogging and dirt

जलभराव और गंदगी देख नाराज हुए नप प्रधान

विज्ञापन
Nap Pradhan got angry seeing waterlogging and dirt
सड़क पर होने वाले जलभराव पर जलशक्ति विभाग के अधिकारी पर बरसते नगर परिषद के प्रधान। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर में जलशक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली के कारण सफाई व्यवस्था में आ रही बाधा पर नगर परिषद के प्रधान ने कड़ा संज्ञान लिया है। बुधवार को शहर के कॉलेज रोड से गुजर रहे नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने पुराने सुपर बाजार के पास जलभराव और गंदगी का आलम देखा और अपने साथ मौजूद नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप अबरोल से इसकी जानकारी ली। दिलीप अबरोल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उक्त स्थान पर जलशक्ति विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है और पिछले काफी समय से सड़क के किनारे बना नाला टूटा हुआ है। वहीं, दोनों ही विभागों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नही की गई है। जिसके कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़क पर बदहाल व्यवस्था को देख नाराज हुए नप प्रधान ने वहीं से जल शक्ति विभाग और लोग निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार और जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रंजीत कुमार से वहां की स्थिति में सुधार के लिए कोई कार्रवाई न किए जाने के बारे में जब पूछा तो दोनों ही अधिकारी कोई संतोष जनक उत्तर नही दे पाए। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अगले 24 घंटों में स्थिति को सुधारने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री देश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाकर लोगों से जगह-जगह अपील कर रहे है। वहीं कुछ विभागों की कार्यप्रणाली के कारण अगर शहर की सूरत बिगड़ती है तो वह इससे निपटने के लिए कड़ा रवैया अख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इसी बीच नगर परिषद के प्रधान व अधिकारियों के आने पर वहां स्थानीय दुकानदार भी आ गए। दुकानदार नरेश कुमार ने कहा कि लगातार पानी भरे रहने से मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। साथ ही उठने वाली बदबू ने जीना मुहाल कर रखा है। लगातार बनी रहने वाली गंदगी से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे है। आने जाने वाले लोगों को भी मुंह ढककर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed