फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Name change of govt school

शहीद बुआ दित्ता सिंह के नाम से जाना जाएगा चंदवां का हायर सेकेंडरी स्कूल

विज्ञापन
Name change of govt school
चंदवां गांव में स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। शहीद सैनिकों के नाम पर सरकारी स्कूलों के नामकरण की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवां का नाम शहीद सिपाही बुआ दित्ता सिंह के नाम पर कर दिया गया है। बुआ दित्ता सिंह 1948 को पुंछ में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। मरणोपरांत उन्हें वीर चक्र से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित उपायुक्त राहुल यादव ने लोगों को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के नाम पर स्कूलों का नाम बदलने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की जानकारी मिलेगी। इससे युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा भी मिलेगी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई इस प्रक्रिया को इसी तरह से आगे बढ़ाया जाएगा। एक लंबी फेहरिस्त है, जिसके तहत शहीद सैनिकों के नाम पर स्कूलों के नाम बदले जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद शहीद के गोद लिए बेटे राकेश सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल को कभी नहीं भूल पाएंगे। स्कूल का नाम पिता के नाम पर रखे जाने से परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके को सम्मान मिला है। डीडीसी के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने कहा कि देश की खातिर शहीद हुए सैनिकों को कोई नहीं भूल सकता। स्कूलों का नाम बदलकर शहीदों के नाम पर रखने का फैसला ऐतिहासिक और सराहनीय है। इस मौके पर सरपंच भावना जसरोटिया, डीडीसी सदस्य कर्ण कुमार, पूर्व सरपंच योगेश सिंह और सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

चंदवां स्कूल के नामकरण के बाद उद्घाटन करते जिला उपायुक्त। - संवाद।

चंदवां स्कूल के नामकरण के बाद उद्घाटन करते जिला उपायुक्त। - संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed