फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mukharji chowk parking

जाम से मिलेगी मुक्ति : मुखर्जी चौक पर स्मार्ट वेंडिंग जोन के साथ बनेगी पार्किंग

Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
mukharji chowk parking
-अवैध पार्किंग से मुक्त होगा शहर का व्यापारिक केंद्र, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

-दुकानदार और खरीदारी करने आए लोगों के वाहन हो सकेंगे पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मुखर्जी चौक में अब लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। मुखर्जी चौक और मेन बाजार की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद ने बड़ी पहल
की है।
परिषद ने मुखर्जी चौक के साथ लगते मिडिल स्कूल की जमीन पर स्मार्ट वेंडिंग जोन के साथ-साथ पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए पुराने मिडिल स्कूल की पुरानी इमारत को भी गिराया दिया गया है और जमीन को जेसीबी की मदद से समतल बना दिया है। यहां बनने वाले स्मार्ट वेंडिंग जोन से मुखर्जी चौक और मेन बाजार जहां रेहड़ी-फड़ी से मुक्त होगा। वहीं, अकसर ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, स्थानीय दुकानदारों को भी इसका लाभ होगा। मुखर्जी चौक में मौजूदा हालात ऐसे हैं कि दुकानों के आगे ग्राहकों के वाहन ही खड़े रहते हैं। गलियों में बने शहर के मुख्य बाजार की 300 दुकानों में आने वाले ग्राहकों के पास इसी चौक में वाहन खड़ा करना मजबूरी है। सड़क के एक तरफ ऑटो और टैक्सी स्टैंड बन चुका है। तीसरे किनारे पर मुखर्जी चौक से विभिन्न रूटों पर मिनी बसें चलती हैं। कहीं स्थान बचता है तो वहां रेहड़ी चालकों और दोपहिया वाहन चालकों का कब्जा है। इसके अलावा मुखर्जी चौक से नगर परिषद कार्यालय तक सड़क पर दोनों ओर वाहन खड़े रहने से जाम लगा रहता है। वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। जराई चौक से सटे पुल के पास भी वाहन दिनभर सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन

मुखर्जी चौक के पास यहां पार्किंग का निर्माण शुरू किया है, उसके 100 मीटर दायरे में कई सरकारी कार्यालय हैं। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। इस दायरे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर परिषद, वीआईपी रेस्ट हाउस, जोनल शिक्षा अधिकारी, जिला टीबी अधिकारी, जिला लेप्रोसी सोसायटी, कठुआ थाना, फायर स्टेशन, आईटीआई और खादी विलेज बोर्ड, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी और जिला ट्रेजरी कार्यालय हैं। इनमें से केवल मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित एकाध अन्य कार्यालय के पास ही पार्किंग की व्यवस्था है। अन्य कार्यालयों में जाने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं। शहर के सबसे व्यस्त और पुराने चौक में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने का काम शुरू हो गया है। 100 वाहनों के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग नगर परिषद कार्यालय परिसर में बनने जा रही है। इस पर 4.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मल्टीस्टोरी पार्किंग बनने से मुखर्जी चौक और आसपास इलाकों में लगने वाले चौपहिया वाहनों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की जमीन परिषद ने की टेकओवर : सीईओ
नगर परिषद कठुआ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज भगत ने बताया कि स्मार्ट वेंडिंग जोन के साथ वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। पहले से अनसेफ घोषित मिडिल स्कूल की जमीन जिला उपायुक्त ने नगर परिषद के नाम हस्तांतरित कर दी है। पुरानी इमारत को तोड़ दिया गया है। पार्किंग बनने पर मुखर्जी चौक और मेन बाजार के अलावा परिषद रोड पर वाहन खड़े नहीं होने देंगे। अगर दुकानदार या खरीदार सड़क पर वाहन लगाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
कठुआ विकास मंच ने की सराहना, प्रमुख चौकों में ऐसी व्यवस्था की मांग
कठुआ विकास मंच अध्यक्ष सतपाल महाजन ने कहा कि शहर में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था और वेंडिंग जोन की कठुआ विकास मंच पिछले लंबे समय से मांग करता आ रहा है। इसके साथ-साथ शहर के कालीबड़ी, हटली मोड़, शहीदी चौक पर भी इस तरह की सुविधाएं विकसित करने की जरूरत है।

मुख्य बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाली रेहड़ी फड़ियां ऐसे भी लोगों के लिए आने-जाने में बाधा उत्पन्न करती थी। अगर प्रशासन ने रेहड़ी फड़ियों के माध्यम से अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों को स्थापित करने के लिए पहल की है तो इसका काफी फायदा होगा।

- अमरनाथ मेहरा, निवासी वार्ड नंबर 5
शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ियां और अवैध पार्किंग आवागमन में जहां अवरुद्ध पैदा करती थी। वहीं, इसे रोकने के लिए आए दिन विभागों को कार्रवाई भी करनी पड़ती थी। इससे कई बार स्थितियां बिगड़ने तक की नौबत आ जाती थी। अगर रेहड़ी फड़ी और पार्किंग का समाधान करने के लिए योजना बनी है तो वह बेहतर फैसला है। इसी तरह शहर के अन्य स्थानों को भी विकसित किया जा सकता है। -विशु अंदोत्रा, निवासी वार्ड नंबर 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed