{"_id":"622e376e6d85d5609273db89","slug":"motor-cycle-rally-taken-out-against-the-increasing-trend-of-drugs-kathua-news-jmu2556880190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ निकाली मोटर साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ निकाली मोटर साइकिल रैली
विज्ञापन
कठुआ। जिले के युवाओं में पैठ बना रहे नशे के प्रचलन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से युवाओं ने मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया। इस दौरान रैली में शामिल मोटर साइकिल चालकों ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।
रविवार को आयोजित मोटरसाइकिल रैली को सक्ते चक से सरपंच पृथीपाल सिंह निक्कू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल मोटर साइकिल चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से वॉया कठुआ मेन बाजार से होते हुए वापस सत्ता चक का भ्रमण करते हुए स्लोगनों के माध्यम से समाज में पनप रही नशे की बुराई के प्रति आम लोगों को अपने बुलंद नारे से जागरूक किया।
इस मौके पर सरपंच ने कहा कि जिला में युवाओं को नशे से दूर रहने और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का इस रैली के माध्यम से संदेश दिया गया है। जिले के युवा आज नशे में ग्रस्त है। नशे की इस लत के कारण कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशे को छोड़ अपने अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना व्यायाम करें और खेलों के प्रति अपना रुझान बढ़ाएं।