फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Modern shopping complex stalled due to lack of funds

फंड के अभाव में आधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स का काम ठप

विज्ञापन
Modern shopping complex stalled due to lack of funds
कठुआ। सेल्फ फाइनेंसिंग (अपनी आय) के साथ शहर के मुखर्जी चौक में शुरू करवाया गया आधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स का काम ठप हो गया है। शहर में रोजगार के साथ-साथ विकास की नींव रखने वाली नगर परिषद की यह परियोजना खुद नींव से आगे नहीं बढ़ पा रही है। परियोजना के ठप होने का कारण फंड का अभाव माना जा रहा है। ऐसे में अधूरी यह परियोजना शहर के लोगों के लिए निराशा का कारण बनी हुई है। दरअसल, शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण को अमलीजामा पहना रहे ठेकेदार को पेमेंट न जारी होने के कारण उसने आगे का काम ठप कर दिया है। उधर, नगर परिषद ने 60 लाख रुपये जारी करने के साथ ही शेष राशि भी जल्द जारी करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में स्थित बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इमारतों को खाली किए जाने के बाद इस स्थान पर करीब 2 साल पहले नगर परिषद द्वारा आधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण का शुभारंभ किया गया था। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले इस शॉपिंग कांप्लेक्स के पहले चरण में होने वाले निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ के टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण काम भी शुरू हुआ। इसमें 37 दुकानों के साथ-साथ 50 के करीब चार पहिया वाहनों और शॉपिंग मॉल को आधुनिक बनाने के लिए सुंदर बगीचे बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। काफी तेज शुरू हुए निर्माण कार्य के तहत इमारत की निर्माण के नींव के हिस्से में काम करवाया गया था, लेकिन इसके बाद का काम ठेकेदार यह कर बंद कर दिया कि जब तक उसे उसके द्वारा किए गए कार्य का करीब एक करोड़ रुपया पेमेंट जारी नहीं होता, तब तक आगे का काम कर पाना उसके लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन

करीब छह महीने से पूरी तरह से बंद शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए हालांकि नगर परिषद द्वारा कोशिश भी की गई। इसके तहत उसे 60 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया, लेकिन अभी भी 40 लाख रुपये बकाया होने के कारण निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
राशि किस मद में जारी हुई इसकी सीबीआई करे जांच - पार्षद अनिरुद्ध शर्मा
पार्षद अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि यह परियोजना सेल्फ फाइनेंस के तहत नगर परिषद की ओर से शुरू की गई थी। तीन करोड़ के लगभग राशि के टेंडर लगाए गए। बताया कि कायदे से इस परियोजना की दुकानों आदि की निलामी के बाद एकत्रित होने वाली राशि को ठेकेदार को जारी किया जाना चाहिए था। लेकिन बिना संबंधित पार्षद और हाउस की जानकारी के ही नॉर्मल हेड में 60 लाख रुपये की भारी भरकम राशि जारी कर दी गई। यह नियमों का भी उल्लंघन है, मामले की शिकायत निदेशक से की गई है। इसके साथ साथ सीबीआई को भी मामले की जांच करनी चाहिए।

---------------------------------------
नगर परिषद के सेल्फ फाइनेंस से होने वाले निर्माण को पूरा करवाने के लिए नगर परिषद हर संभव प्रयास कर रहा है। निर्माण के लिए धन जुटाने के लिए शॉपिंग कांप्लेक्स में बनने वाली दुकानों की आवंटन करवाने के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे मिलने वाले पैसों से निर्माण को जल्द शुरू करवाया जाएगा।
नरेश शर्मा,
अध्यक्ष नगर परिषद कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed