{"_id":"678aae36e9568f9db509f164","slug":"mla-oppose-the-decision-of-teachers-survey-duty-kathua-news-c-201-1-knt1008-116649-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्कूलों में एक-एक शिक्षक<bha>;<\/bha> उन्हें भी सर्वे पर लगा दिया, भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्कूलों में एक-एक शिक्षक<bha>;</bha> उन्हें भी सर्वे पर लगा दिया, भड़के विधायक
विज्ञापन
लोगों की शिकायत के बाद स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे बसोहली विधायक दर्शन ठाकुर
- ग्रामीणों की ओर से मिली शिकायत के बाद स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में जहां सरकारी स्कूलों में अच्छी इनरोलमेंट है वहीं शिक्षकों का टोटा है। इसी बीच शिक्षकों को मिशन युवा के तहत सर्वे कार्य में लगाए जाने से कई स्कूलों में शिक्षण गतिविधियां ठप होकर रह गई हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को विधायक भड़क उठे।
लोगों ने बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह के संज्ञान में जब मामला लाया तो उन्होंने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दो टूक निर्देश दिए कि सिंगल टीचर वाले स्कूलों में शिक्षण गतिविधियां प्रभावित न हों, इसे सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही हैं कि स्कूल के शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों में लगाया गया है। जबकि बच्चों को पढ़ाने के लिए कोई भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है।
विधायक ने कहा कि यह बच्चों की शिक्षा के साथ लापरवाही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद प्राइमरी स्कूल कोट का दौरा किया गया। बच्चों से भी बात भी की गई, यह भी जानकारी मिली है कि नौनी सरकारी स्कूल के एक मात्र शिक्षक और घोडल के कुंड स्कूल के एक मात्र शिक्षक को भी मिशन युवा के सर्वे में लगा दिया गया है। इस तरह की व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश जारी किए गए हैं।