फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Miners will now have to pay one rupee each

खनन करने वालों को देना होगा अब पाई-पाई का हिसाब

विज्ञापन
Miners will now have to pay one rupee each
कठुआ। कठुआ जिले के विभिन्न माइनिंग ब्लाक में अवैज्ञानिक तरीके से खनन करने वालों की अब खैर नहीं। विभाग ने लीज लेने वालों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि अगले एक महीने के भीतर हर हाल में धर्मकांटे लगाएं। इन धर्मकांटों का रिकार्ड रखा जाएगा। जिसमें लीज लेने वालों को ब्लॉक से किए जा रहे खनन का हिसाब देना होगा। रोजाना स्तर पर इसका रिकार्ड तैयार किया जाएगा, जिससे विभाग यह पैमाना तय करेगा कि ब्लॉक में जारी हुई लीज के हिसाब से कितना खनन किया जा चुका है। अबतक एक साथ आधा दर्जन एक्सकेवेटर लगातार प्राकृतिक संपदा को लूटा जा रहा था, जिसपर नकेल कसने की खनन विभाग ने तैयारी कर ली है। हालांकि विभाग के लिए बड़ा सवाल यह भी है कि खड्डों में नियंत्रण कैसे किया जाएगा। चूंकि कुछ माइनिंग लीज जिले में पिछले साल से ही चलना शुरू हो गई थीं लेकिन कोई भी नियंत्रण इसपर नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

खनन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कठुआ जिले में दस माइनिंग लीज जारी कर दी गई हैं। हालांकि इनमें से सात के लगभग ही अबतक सक्रिय हो पाई हैं। लेकिन इनमें से एक भी लीज पर खनन के बाद भार तौलने के लिए धर्मकांटा नहीं लगाया गया है। ऐसे में खनन का कोई भी हिसाब नहीं रह पा रहा था। जियॉलजी और माइनिंग निदेशालय की ओर से अब इसपर सख्ती की तैयारी की गई है। बाकायदा निर्देश जारी किए गए हैं कि इसके लिए ई आक्शन हासिल करने वाले माइनर मिनरल ब्लॉक और निजी जमीनों में लीज हासिल करने वालों को भी धर्मकांटे लगाने होंगे।
विज्ञापन

............
रावी और उज्ज दरिया को पहुंचा है सबसे अधिक नुकसान
निदेशालय की कार्रवाई इसलिए भी जरूरी हो गई थी चूंकि कठुआ जिला की सरहद पंजाब से जुड़ी हुई है। खास तौर पर पिछले कई महीनों से रावी दरिया और उज्ज दरिया में बड़े पैमाने पर अवैज्ञानिक तरीके से खनन के मामलों का भंडाफोड़ जिला प्रशासन और कठुआ पुलिस भी कर चुकी है। ऐसे में प्रदेश की प्राकृतिक खनन संपदा को नुकसान न पहुंचाया जाए इसके लिए धर्मकांटे लगाकर खनन का पैमाना तय करना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
माइनिंग लीज लेने वालों को एक महीने का समय दिया गया है कि वे धर्मकांटे स्थापित करें और इसकी जानकारी विभाग को दें। इससे अवैज्ञानिक तरीके से हो रहे खनन पर रोक लगेगी और विभाग का खनन पर पूरी तरह से नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए माइनिंग लीज रद्द कर दी जाएगी।
ओम प्रकाश भगत
निदेशक जियॉलजी और माइनिंग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed