फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Message of removing pollution given through cycle rally

Kathua News: साइकिल रैली से दिया प्रदूषण हटाने का संदेश

Fri, 30 May 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 30 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Message of removing pollution given through cycle rally
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से कठुआ शहर में निकाली गई साइकिल रैली के प्रतिभागी ।
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग पर्यावरण सप्ताह मना रहा है। इसके तहत वीरवार को जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर सुचित्रा मेहता के नेतृत्व में शहर में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें शामिल विभिन्न स्कूलों के 70 प्रतिभागियों ने प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर के मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से निकाली गई साइकिल रैली पुलिस लाइन रोड, शहीद भगत सिंह, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज से होकर वापस मॉडल बॉयज स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिभागियों ने साइकिलिंग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं और प्लास्टिक हटाएं, पर्यावरण बचाए जैसे नारे लगाते हुए आम लोगों को अपनी दिनचर्या में साइकिलिंग को शामिल करने की अपील की। प्रतिभागियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचित्रा ने प्रतिभागियों को साइकिलिंग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधन है। यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। शारीरिक स्वास्थ्य साइकिलिंग कम प्रभाव वाला व्यायाम है, जो मांसपेशियों की ताकत और समन्वय बढ़ाने में मदद करता है। आज के दौर में जब लोग बढ़ते वजन की समस्या से ग्रस्त हैं तो वजन घटाने में सहायक नियमित साइकिलिंग काफी सहायक हो सकती है। यह हमारे शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।


बसोहली में निकाली साइकिल रैली

कठुआ। पर्यावरण सप्ताह के तहत बसोहली जोन में वीरवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू के संयुक्त निदेशक के निर्देशों का पालन करते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल के मार्गदर्शन में 47 साइकिल सवारों ने भाग लिया।
कस्बे में ओबीसी हॉस्टल से निकाली गई रैली को गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के प्रधानाचार्य बृजभूषण ने रवाना किया। रैली का समापन टीआरसी पलाही में हुआ। रैली में शामिल साइकिल चालकों ने कस्बे के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।


जोनल फिजीकल एजूकेशन ऑफिसर तारा सिंह ने बताया कि इस रैली के माध्यम से आम लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा दिया गया है। ताकि स्वच्छ, हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed