{"_id":"662c347f85bd30bcd9091064","slug":"meeting-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109088-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बैठक में पेंशन और कैंटीन की सुविधा पर किया विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बैठक में पेंशन और कैंटीन की सुविधा पर किया विचार
विज्ञापन
कठुआ। पूर्व सैनिकाें की समस्याओं को लेकर जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पेंशन, कैंटीन जैसी अन्य सुविधा में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर विचार किया गया। वहीं इस दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए।
इस मौके पर एसोसिएशन के नसीब सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में हमें कई समस्याओं का समाधान ऑनलाइन ही मिल रहा है। जरूरत सिर्फ हमें जागरूक होने के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल सीखने की है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य भी यही है कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। इसके अलावा अगर कोई समस्या है तो उसका आपसी सामंजस्य से समाधान किया जा सके।
इस मौके पर विशेष रूप से माैजूद एसोसिएशन के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल पीएल चौधरी ने सभी सदस्यों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एक दशक से एसोसिएशन लगातार पूर्व सैनिकों के हित के लिए काम सिर्फ इसलिए कर पा रही है कि हम एक दूसरे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए हमारी इस एकता को भंग करने के प्रयास कर रहे हैं। इसे हमने हर हाल में सफल नहीं होने देना है। हम भले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन हम सैनिक रहे हैं और सैनिक ही रहेंगे।