{"_id":"61560aa08ebc3e0dee3c00a8","slug":"meeting-kathua-news-jmu244795439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने बैठक कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने बैठक कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी के जनाधार को जिले में मजबूत बनाने के उद्देश्य से बहुजन समाज पार्टी ने बसोहली के नगरोटा गांव में बैठक की। जिसमें बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें पार्टी के साथ जुड़ने को कहा।
बैठक में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी, सड़क और राशन जैसी समस्याओं रखकर समाधान की मांग की। ऐसे में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल के दौरान किसान और मजदूर गरीब लोगों को तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जिसकी ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
उन्होंने बढ़ रहे बेरोजगारी के मुद्दों पर कहा कि सरकार कोरोना के इस दौर में लोगों की मदद के नाम पर गेहूं और चावल वितरित कर रही है। लेकिन, शायद उसे यह नहीं पता कि रोजगार से वंचित हो चुके गरीब को परिवार चलाने के लिए इसके अलावा भी कुछ आवश्यक जरूरतें होती हैं। जिन्हें रोजगार के अभाव में वह व्यक्ति पूरा नहीं कर पा रहा है। सरकार आए दिन बड़े-बड़े पुलों, सड़कों, आदि के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। और रोजगार देने के नाम पर सरकार के पास कोई योजना नहीं है। अगर उसके पास फंड है तो वह केवल पूंजीपतियों को और धनवान बनाने के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद बसपा नेता खेमराज ने कहा कि अब तक भले ही जम्मू-कश्मीर में पार्टी चंद सीटों पर ही चुनाव लड़ती थी। लेकिन, इस बार प्रयास है कि सभी सीटों से चुनाव लड़ा जाए। इसके लिए आम लोगों का समर्थन जरूरी है। बैठक के दौरान बसपा प्रदेश सचिव राजकुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी को मजबूत बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बसोहली विधानसभा क्षेत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। ताकि, विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक पार्टी को पहुंचाया जा सके। बैठक में ताराचंद, सुरेश कुमार, जगदीश लाल, श्यामलाल, रमेश चंद्र, सुनील मजोत्रा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।