फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Meeting

एक जुट रहें कार्यकर्ता, आने वाला वक्त पीडीपी का: रीन

विज्ञापन
Meeting
कठुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पीडीपी प्रदेश महासचिव, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। आम लोगों के बीच पार्टी की लोकप्रियता को बेहतर बनाने के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव अमरीक सिंह रीन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर बरसते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को आम मतदाता के बीच और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान पीडीपी जिला प्रधान जगदीप सिंह जग्गा ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के नारे के साथ सरकार में आई भाजपा के शासनकाल के दौरान लोगों को महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं के अलावा कुछ नहीं मिला है। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बावजूद यहां औद्योगिक इकाइयों में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा। कोरोना के इस दौर में लोग आर्थिक तंगी का शिकार हैं। प्रतिदिन बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दाम लोगों को और ज्यादा परेशान कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इसके खिलाफ मुहिम चलाने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं, अमरीक सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा पर सत्ता लोभी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में पीडीपी के साथ वह जम्मू कश्मीर सरकार का हिस्सा थे, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय करने की बजाय अपनी अहम की खातिर सरकार को गिरा दिया। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के दौरान किए गए समान विकास के नारे को भी भाजपा प्रदेश में लागू नहीं कर पाई है। आज भी लोग जगह जगह इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त पीडीपी का है, क्योंकि लोग अब भाजपा की सिर्फ सपने दिखाने वाली राजनीति से तंग आ चुके हैं। उन्हें जमीनी स्तर पर लोगों को राहत देने वाली सरकार चाहिए। भले ही अब तक लोग भाजपा के बहकावे में आए थे, लेकिन अब एक बार फिर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। अब पूरी सक्रियता दिखानी होगी ताकि, आने वाले वक्त में जम्मू कश्मीर के विकास और लोगों की समस्याओं का बेहतर समाधान कर सकें। इस मौके पर उन्होंने पार्टी का दामन थामने वाले दर्जनों नए सदस्यों का स्वागत भी किया। सम्मेलन में पार्टी के जिला महासचिव विनोद गुप्ता, पीडीपी यूथ विंग के जिला प्रधान दिलप्रीत सिंह, महिला विंग की प्रधान ज्योति देवी, बसोहली जोन के प्रधान मुबारक अली, एससी विंग के जिला प्रधान मंगलदास सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed