{"_id":"611817be8ebc3ee03014914b","slug":"meeting-kathua-news-jmu2415998149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यालय में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यालय में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की बैठक का आयोजन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में योगाभ्यास करते कार्यकर्ता, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने एक बैठक का आयोजन किया। इसमें कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की टीम से पूर्व मंत्री व प्रदेश संयोजक देवेंद्र मन्याल ने मुलाकात की, और उन्हें अभी से अपनी तैयारियों को तेज करने के लिए कहा।
बैठक में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के जिला संयोजक डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए पूरे जिला में स्वयंसेवकों का चयन कर लिया गया है। वे किसी भी स्थिति में आम लोगों की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए जिले की सभी वार्ड पंचायतों में दो स्वयंसेवक सेवा देंगे।
वहीं, देवेंद्र मन्याल ने कहा कि भाजपा केवल राजनैतिक संगठन नहीं है। इसलिए, उन्हें लोगों के बीच रहते हुए हर प्रकार से सहायता करनी है। संभावित तीसरी लहर में स्वयंसेवकों की टीम बनाई जा रही है। इसमें ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा है, जो लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहें। इन स्वयंसेवकों को ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग से लेकर संक्रमितों की देखभाल के प्राथमिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
आज की बैठक में जिले के सभी आठ मंडलों के चार-चार ऐसे स्वयंसेवकों को शामिल किया गया, जो पहले से ही स्वास्थ्य सेवाएं देने में प्रशिक्षित हैं। वही आने वाले स्वयंसेवकों को भी प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए इन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन, मंडल महामंत्री बिक्की शर्मा, मंडल महामंत्री राजेश मेहता के अलावा कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कोरोना के बचाव के लिए योग का अभ्यास करते पदाधिकारी, संवाद- फोटो : KATHUA