फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Meeting

जम्मू कश्मीर के हालात सामान्य बनाने के लिए केंद्र सरकार की पहल का किया स्वागत

विज्ञापन
Meeting
कठुआ। जम्मू कश्मीर के हालात को सामान्य बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से हाल के दिनों में की गई ऑल पार्टी मीटिंग स्वागत योग्य है। लेकिन, इसके लिए केंद्र सरकार को पहले जम्मू कश्मीर के नेताओं की मांगों को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और उसके बाद परिसीमन कराने की जरूरत है। इसके उपरांत ही विस चुनाव कराए जाएं। ये बातें जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने गोविंद सर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पार्टी के जिला सोशल मीडिया समन्वयक अनिल भारद्वाज ने कहा कि पूरे प्रदेश में धारा 370 हटाए जाने के बाद से अफसरशाही का बोलबाला है। आम जनता बिजली, पानी, सड़क, राशन के साथ-साथ अन्य कई छोटी-छोटी समस्याओं से त्रस्त है। इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। इन्हें सुधारने के लिए जनता के चुने हुए नुमाइंदों की बहुत जरूरत है। ताकि, लोगों की मांग के अनुरूप ही सरकार की कार्यप्रणाली को निर्धारित कर सकें।
विज्ञापन

अनिल ने गांव के सरपंच अवतार सिंह का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों के माध्यम से ही क्षेत्र की समस्याओं की बेहतर जानकारी हो सकती है, और उन्हें सरकार के समक्ष मुद्दा बनाकर उठाया जा सकता है। गांव में लोगों ने जो भी समस्याएं रखी हैं, उनके समाधान के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डॉ एम एल शर्मा, देवेंद्र सिंह बिंदू, अर्जुन सिंह, दलवीर सिंह सेठी, सुरेंद्र सिंह के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed