फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Meeing

अच्छे दिनों का वादा कर गरीबों को निचोड़ रही सरकार: यूकां

विज्ञापन
Meeing
हीरानगर। खानपुर में सोमवार को युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गगनदीप विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार गरीबों को निचोड़ने पर आतुर हो गई है। कांग्रेस के शासनकाल में जो नेता पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर सरकार को पानी पी पीकर कोसते थे, आज उन्होंने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसकी वजह से आम गरीब लोगों का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गगनदीप ने कहा कि पेट्रोल, डीजल ,रसोई गैस, खाना बनाने वाला तेल जैसी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस तरह की महंगाई लोगों ने पहले कभी नहीं देखी। लेकिन फिर भी सरकार कोई परवाह नहीं कर रही। कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रही है। और, इसी तरह उनके हकों के लिए डटी रहेगी। हम गांवों में जाकर लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे। उसके बाद अपनी मनमर्जी कर रही सरकार के खिलाफ सब लोग मिलकर मोर्चा खोलेंगे। बैठक में अजीत कुमार, अश्वनी कुमार, विराज, सुरजीत सिंह, राहुल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed