फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Medical shops raided, shops seized for violating rules

Kathua News: मेडिकल दुकानों पर छापा, नियम का उल्लंघन करने पर दुकान सीज

विज्ञापन
Medical shops raided, shops seized for violating rules
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में दवाओं की बिक्री और भंडारण की हुई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में दवाओं की बिक्री और भंडारण की जांच के लिए अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस पोस्ट चड़वाल की संयुक्त टीम ने चड़वाल क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मेडिकल दुकान को सीज कर दिया गया।


ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में टीम ने क्षेत्र की 13 मेडिकल दुकानों के रिकॉर्ड, दवाओं के भंडारण, बिक्री प्रक्रिया और लाइसेंस शर्तों की गहन जांच की। इस दौरान खजूरिया मेडिकल हॉल नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इसके बाद संबंधित मेडिकल शॉप के संचालन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। अभियान के दौरान दुकानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई ताकि दवाओं की बिक्री और गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed