{"_id":"62bb636c4b874b41d556c1f0","slug":"medical-camp-kathua-news-jmu262889872","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दीं दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दीं दवाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन की ओर से मंगलवार को सीमावर्ती पंचायत हरिपुर में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गईं। शिविर का उद्घाटन कमांडेंट प्रह्लाद पासवान ने किया।
हीरानगर उप जिला अस्पताल और जीएमसी कठुआ से आए डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। कमांडेंट ने कहा कि इस तरह के छह शिविर लगाए जाएंगे। यह दूसरा शिविर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देना है, जो अस्पतालों में जाने में असमर्थ हैं। स्थानीय सरपंच रवि शर्मा ने कहा कि सीआरपीएफ की ओर से आयोजित इस शिविर से कई सीमावर्ती लोगों को लाभ मिला है।
लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उन्हें दवाइयां मुफ्त में दी गईं। इस तरह के शिविर का आयोजन महीने में एक बार सीमावर्ती इलाकों में किया जाना चाहिए। इस मौके पर डीडीसी सदस्य कर्ण कुमार, पंच एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार आदि ने सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया।