{"_id":"67a2642ce5039213f7066795","slug":"mbbs-trainee-and-doctors-held-cancer-awareness-rally-kathua-news-c-201-1-knt1006-117137-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वॉकथॉन में कैंसर से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वॉकथॉन में कैंसर से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
कैंसर को लेकर शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विश्व कैंसर दिवस पर जीएमसी कठुआ की ओर से शहर में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें जीएमसी कठुआ के विभिन्न विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, रेजीडेंट डॉक्टरों, एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर लोगों को कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया।
मंगलवार को जीएमसी के सहायक अस्पताल से शुरू हुई वॉकथॉन को कठुआ प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने रवाना किया। रैली की शक्ल में निकले प्रतिभागियों ने हाईवे से होते हुए ड्रीमलैंड पार्क, इंदिरा कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, शहीदी चौक कॉलेज रोड, परशुराम जी चौक से होते हुए वापस जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने स्लोगन व पोस्टरों के माध्यम से कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए उपचार के बारे में जागरूक किया।
जीएमसी कठुआ में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रभारी डॉ. पवन भगत ने बताया कि पूरे विश्व में आज कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में जीएमसी कठुआ की ओर से यह पहल की गई है। वॉकथाॅन के माध्यम से लोगों को कैंसर क्या है इसकी जानकारी देने के साथ उपचार की मौजूद सहूलियत की जानकारी दी जा रही है। कहा कि मौजूदा समय में सही समय में इसकी पहचान के बाद मिलने वाले उपचार से मरीज कैंसर को मात दे सकता है। केवल इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।