{"_id":"66301b53a10672dbdb074567","slug":"mausam-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-109152-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आंधी और तूफान से खेतों में बिछी फसल, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आंधी और तूफान से खेतों में बिछी फसल, बिजली गुल
विज्ञापन
कठुआ। आंधी और तूफान ने रविवार देर रात पूरे जिले को आगोश में ले लिया। इससे जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा, वहीं, कठुआ सहित ग्रामीण इलाकों में गेहूं और सब्जियों की फसल खेतों में बिछ गई। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा। शहर के लोगेट में भी बिजली का खंभा गिर गया। इससे रविवार रात और सोमवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। देर रात जिले के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल रही। विभागीय टीमों ने दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल की। बारिश से गेहूं की कटाई का काम लटक गया है।
कठुआ में इस समय गेहूं की कटाई का काम शुरू हो चुका है लेकिन रविवार रात और सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से किसानों व मजदूरों का गेहूं काटने का काम ठप हो गया। हाथ से कटाई का काम इस सीजन में चाहे बहुत कम हुआ है। फिर भी गन्ने में बोया गेहूं और साफ सुथरी तूड़ी के लिए कई जगह मजदूर हाथ से गेहूं की कटाई कर रहे हैं। दो दिन हुई बारिश के कारण खेतों में गेहूं संभालने में भी परेशानी आ रही है। बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं फसल भी भीग चुकी है। इस कारण इसे थ्रेशर से कुतरना भी मुश्किल हो गया है। इससे गेहूं की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। किसानों को मंडियों में गेहूं बेचने में दिक्कत पेश आ सकती है। किसान रवि कुमार, राजेश कुमार और बलवंत सिंह ने बताया कि मजदूरों की कमी के कारण गेहूं का हाथ से काटने का काम पहले ही पिछड़ गया था लेकिन अब बरसात के कारण और कई तरह की मुश्किलें पेश आ रही हैं।
आंधी से आम और लीची के पेड़ों को पहुंचा नुकसान
जिले के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार रात और सोमवार सुबह बारिश के साथ चली आंधी से आम, लीची और अन्य फलों को नुकसान पहुंचा है। उपमंडल के बिलावर, बनी और निचले इलाकों में देर रात को चले अंधड़ और बारिश के कारण खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है, जबकि आम और अन्य फलदार पौधों से अंकुर झड़ गया है। बागवानों का कहना है कि इस बार फलदार पौधों में बड़ी मात्रा में अंकुर पड़ा हुआ था लेकिन रोजाना चल रहे अंधड़ और तूफान के कारण अंकुर झड़ रहा है। इससे खासकर आम की पैदावार पर असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
गिरा तापमान, मौसम में घुली ठंडक
कई दिनों से 35 डिग्री से ऊपर चल रहे अधिकतम तापमान में बारिश और आंधी के कारण भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश और आंधी से मौसम में ठंडक घुली है। अधिकतम तापमान में लगभग सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना जताई है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश और आंधी की संभावना है। इस समय पर बारिश गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। कटाई पिछड़ रही है। फलों के अंकुर झड़ने से आम और लीची की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
रविवार रात चली आंधी से लोगेट मोड़ पर बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी लेकिन सुबह तड़के ही कर्मचारियों ने उक्त खंभे को दुरुस्त कर दिया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इसके अलावा कहीं कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
-सुनील शर्मा सहायक कार्यकारी अभियंता पीडीडी