फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Math Expert Gave Exam Tips to Students

Kathua News: समय का बुद्धिमानी से करें प्रबंधन, तभी मिलेगी गणित में सफलता

विज्ञापन
Math Expert Gave Exam Tips to Students
रविंदर कुमार, विशेषज्ञ ​शिक्षक ग​णित
- बोर्ड परीक्षाओं के टिप्स का लोगो लगाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षा में आगामी 10 मार्च को गणित विषय की परीक्षा ली जाएगी। बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए कठुआ के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में विषय के विशेषज्ञ शिक्षक रविंदर कुमार ने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुझाव दिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने, बचे हुए समय में अच्छी तरह से अभ्यास करने और समय का बुद्धिमानी से प्रबंधन करने की सलाह दी है।
------------------------------------------
विज्ञापन


अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए यह करें विद्यार्थी


1. महत्वपूर्ण सूत्रों और शॉर्टकट को दोहराएं। गणित का मतलब सूत्र और उनका अनुप्रयोग है। तैयारी करते विद्यार्थी सभी सूत्रों को एक जगह पर लिख उन्हें कंठस्थ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र और नमूना प्रश्नपत्र हल करें। पिछले वर्ष के कम से कम 3-5 प्रश्नपत्र हल करने से प्रश्नों के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।



3. गति और सटीकता में सुधार करने के लिए समय सीमा (तीन घंटे) के भीतर प्रश्न पत्र हल करने का प्रयास करें।



4. सबसे अधिक बार पूछे जाने वाले प्रश्नों की पहचान करें और उनका कई बार अभ्यास करें।



5. एनसीईआरटी अभ्यासों पर ध्यान दें, कई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न सीधे एनसीईआरटी से हैं।


6. महत्वपूर्ण और उच्च स्कोरिंग प्रश्नों का अभ्यास करें। पिछले पेपर से उच्च-वेटेज अध्यायों की पहचान करें और उनका अधिक अभ्यास करें। महत्वपूर्ण विषयों से प्रतिदिन कम से कम 10-15 प्रश्न हल करें।


8. आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए परीक्षा में सबसे आसान और सबसे अधिक स्कोरिंग प्रश्नों का प्रयास करें। परीक्षा में समय को इस प्रकार विभाजित करें कि प्रश्न पढ़ने के लिए 10 मिनट, लघु उत्तर वाले प्रश्नों के लिए एक घंटा, दीर्घ उत्तर वाले प्रश्नों के लिए डेढ़ घंटा लगाएं ताकि रिवीजन के लिए 20 मिनट अंत में मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed