{"_id":"67be19e536b44a1c510f1083","slug":"master-eleven-basholi-beat-bilawar-in-cricket-kathua-news-c-201-1-knt1008-117761-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मास्टर इलेवन बसोहली ने धर्मकोट की टीम को 51 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मास्टर इलेवन बसोहली ने धर्मकोट की टीम को 51 रन से हराया
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच को सम्मानित करते हुए आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता : 34 रन और तीन विकेट चटकाने वाले रशपाल सिंह बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मास्टर इलेवन बसोहली की टीम ने ब्रेव हार्ट धर्मकोट की टीम को 51 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
मास्टर इलेवन बसोहली की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में नौ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। बसोहली के बल्लेबाज रशपाल सिंह ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज संदीप ठाकुर ने 22 रनों का योगदान दिया। धर्मकोट के गेंदबाज चेतन ने तीन और हर्षित शर्मा ने दो विकेट लिए। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मकोट की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मध्यम क्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
18.4 ओवर में धर्मकोट की टीम मात्र 98 रन बनाकर आउट हो गई। मास्टर इलेवन बसोहली की टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। धर्मकोट के बल्लेबाज उमेश्वर ने सर्वाधिक 26 बनाए। वहीं, बसोहली के गेंदबाज रशपाल सिंह ने तीन और लाल सिंह ने दो विकेट लिए। बसोहली के खिलाड़ी रशपाल ने 34 रन बनाए और तीन विकेट चटकाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आयोजक नितिन मस्की, लालचंद, नमन खजूरिया, दीपक चोपड़ा और पंकज मेहरा ने बताया कि बुधवार को अगर मौसम साफ रहा तो प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे