फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Married Women died in Mysterious Circumstances; parents Allegation at Inlaws

Kathua News: मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल में अंतिम संस्कर करने की जिद पर अड़े

विज्ञापन
Married Women died in Mysterious Circumstances; parents Allegation at Inlaws
-मकवाल में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत का मामला
विज्ञापन

-डीएसपी शिविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर भरोसा दिया, जो दोषी पाया गया कड़ी सजा दिलाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। मकवाल में बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के बाद शनिवार को डोडा के देसां गांव से देर रात शनिवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग विवाहिता के ससुराल में पहुंचे और ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। परिजन वहीं पर अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि 15 महीने पहले उनकी बेटी की शादी मकवाल में दविंदर कुमार पुत्र दीवान चंद से हुई थी लेकिन सास, जेठ और जेठानी की प्रताड़ना से आज उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है। उनकी बेटी गर्भवती थी और उसके मृत शरीर में पीठ और कान पर चोट के निशान हैं जिससे साफ है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे शारीरिक तरीके से प्रताड़ित किया। आक्रोशित परिजनों ने रविवार को ससुराल में मकान के बाहर ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे डीएसपी शिविंदर सिंह ने परिजनों को भरोसा दिया कि दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी पाया गया उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद विवाहिता के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतका का अंतिम संस्कार छलां इलाके में स्थित श्मशान घाट में किया। इससे पहले शनिवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया था। वहीं पुलिस थाना प्रभारी बिलावर जितेंद्र सिंह भी संस्कार स्थल पर पहुंचे जिन्होंने विवाहिता के परिजनों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन और रविवार शाम पुलिस चौकी रामकोट बुलाकर उनके बयान लिए। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत से सही कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed