{"_id":"61804315727e204afd0c0581","slug":"markets-decorated-for-dhanteras-kathua-news-jmu247067948","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस को लेकर सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस को लेकर सज गए बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। आगामी धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर बसोहली में बाजार सज गए हैं। बस अड्डा बसोहली व मुख्य बाजार मे दीपावली में प्रयोग होने वाले सामानों के स्टाल लग गए हैं। दीपावली और धनतेरस पर्व के मद्देनजर दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है। बाजारों में अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुकानदारों का मानना है कि बीते वर्ष कोरोना महामारी की वजह से व्यापार में जो मंदी छाई थी वह इस बार दूर हो जाएगी।
स्थानीय दुकानदार दविंदर कपूर, दीपक कपूर, अभिनव राजदान, अनिल पाधा, हेवंत कपूर, आदि ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। हिंदू परंपराओं के अनुसार धनतेरस पर पर सोने चांदी के आभूषण बर्तनों की खरीदारी व अन्य वस्तुओं का खरीदना शुभ माना जाता है। ज्वेलरी शॉप पर सोने चांदी से बने भगवान की मूर्तियां बर्तनों के साथ आभूषणों की भी काफी मांग बढ़ गई है। मौजूदा समय में अभी तक के बाजार के हालात को देखते हुए जिस तरह से ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है धनतेरस व दीपावली पर बाजारों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद की जा रही है। बाजार में दुकानदारों ने रंग बिरंगी फूल मालाओं, लड़ियों, जगनमाला, मिट्टी के दियों और अन्य आकर्षक वस्तुओं को दुकानों में सजाया है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष दुकान पर बिकने वाली भिन्न-भिन्न वस्तुओं के मूल्य में भी वृद्धि हुई है। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रशासन की ओर से यह दिशानिर्देश जारी किए गए हैं कि जिन दुकानों पर खाद्य सामग्री मिठाईयां बनाई जाती है, उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए बाकायदा टीम का गठन भी किया गया है, जो इसकी जांच करेगी। इस टीम में नायब तहसीलदार, टीएएसओ, नगर कमेटी के ईओ, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी सदस्य रहेंगे जो बाजार का औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री व अन्य चीजों की जांच करेंगे।